फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The bus descends on the bus, the death of a midwife

बस में हाईटेंशन लाइन का करंट उतरा, अधेड़ की मौत    

Tue, 09 May 2017 12:24 AM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Tue, 09 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
The bus descends on the bus, the death of a midwife
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के बघईया में हुई घटना      
शादी समारोह में बस से गया था मृतक      


 जिला सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के बघईया गांव में बरातियों से भरी बस में 11 हजार लाइन का करंट उतर आने से पलिया के ग्राम पतवारा निवासी एक अधेड़ की मौत हो गई, जिसका शव जब लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।       
नगला निवासी लालजी के पुत्र गौतम की बारात 07 मई को जिला सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बघईया गई थी। पतवारा गांव के श्यामलाल का 42 वर्षीय पुत्र पृथ्वीलाल भी यहां से बारात में शामिल होकर बस से गया था। बघईया में यूकेलिप्टिस के बड़े-बड़े पेड़ लगे थे, जिनके बीच से गुजरी हाईटेंशन लाइन बस चालक को दिखाई नहीं दी। बस चालक ने लाइन के नीचे ही बस को खड़ा कर दिया। इस दौरान उसमें जब करंट आने लगा तो बस में सवार लगभग 50 लोगों में हड़कंप मच गया। सिंगल डोर की बस होने के कारण सभी बस से निकलने लगे। इस बीच हड़बड़ाहट में पृथ्वीलाल बस की खिड़की से निकलने के दौरान करंट से झुलस गया। जिसे आनन-फानन में लोग इटौंजा के अस्पताल में लेकर गए जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया तथा शव को लेकर पतवारा गांव आ गए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।       
विज्ञापन

      
भाई की मौत से बदहवास हो गया राजकुमार      
अपने छोटे भाई की मौत से राजकुमार बदहवास हो गया तथा वह बार-बार अपने भाई के शव से लिपटकर उसको उठने के लिए कहता रहा। लोगों ने किसी तरह से उसे शांत कराया तथा शव को अंतिम संस्कार कराने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed