{"_id":"58bd97ec4f1c1b3d4bdc4174","slug":"the-body-was-found-hanging-from-the-room-kunde","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में कुंडे से लटका मिला छात्र का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में कुंडे से लटका मिला छात्र का शव
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-घटना से पहले किसी लड़की से दो बार फोन पर बात हुई थी
-बरेली का रहने वाला था छात्र, नौरंगाबाद में रहता था किराए पर
नौरंगाबाद में एक मकान में दोस्त के साथ किराए पर रहने वाले पॉलिटेक्निक छात्र का शव सोमवार सुबह कमरे में कुंडे से लटका मिला। बताया गया है कि उसका साथी उस समय बैंक गया था। फिलहाल मामला आत्महत्या का ही माना गया है, मगर पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि छात्र के फोन पर घटना से कुछ देर पहले ही एक ही नंबर पर दो बार बात हुई थी और उसी नंबर की दो मिस्ड कॉल भी थीं। माना जा रहा है कि इसी बातचीत में ऐसी कोई बात हुई, जिस वजह से उसने खुदकुशी की। यह नंबर एक लड़की के नाम से उसके फोन में फीड है।
छात्र कमल गंगवार बहेड़ी (बरेली) के गांव जसनपुर के रहने वाले लालता प्रसाद का बेटा था। वह उझानी (बदायूं) के रहने वाले रॉबिन सिंह के साथ नौरंगाबाद मोहल्ला में रजनीश शुक्ला के मकान में किराए पर रहकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्लॉस्टिक मोल्डिंग टेक्नोलॉजी फाइनल सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। रॉबिन ने बताया कि वह सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बैंक से पैसा निकालने चला गया। कमरे पर कमल अकेला था, दोपहर करीब 12 बजे जब वह बैंक से कमरे पर पहुंचा तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद था, लेकिन कुंडी नहीं लगी थी। दरवाजा खोलकर जब अंदर गया तो कमल को कुंडे से लटकता देखा। उसके गले में शाल का फंदा कसा था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने अपने अन्य साथियों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे साथियों की मदद से उसे उतारकर आनन फानन में जिला अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने कमल को मृत घोषित कर दिया। साथी छात्र ने घटना की खबर उसके परिवार वालों को दी। उधर अस्पताल प्रशासन ने शव को मोरचरी में रखवा दिया है।
रॉबिन सिंह की माने तो वह सुबह साढ़े नौ बजे कमरे से चला आया था। उस समय कमल कान में हेडफोन लगाकर बिस्तर पर लेटा हुआ था। कमल के मोबाइल पर पहली मिस्ड कॉल सुबह 8:39, दूसरी मिस्ड कॉल 9:33 पर आई। पुलिस के अनुसार जिन दो नंबरों पर बात हुई है उसकी जांच की जाएगी। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिवार वालों की तहरीर मिलने के बाद की जाएगी। पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। इस बीच पुलिस ने उस नंबर पर बात करने की कोशिश भी की, जिस नंबर पर कमल की बात हुई थी, मगर डॉयल करने पर स्वीच ऑप का टेप सुनाई दिया।