{"_id":"58b81bed4f1c1b8759830724","slug":"the-bicycle-rider-truck-was-thrashed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐरा रोड पर स्थित मीरपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया, जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मौके से चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
शहर के मोहल्ला निर्मलनगर निवासी 45 वर्षीय पुत्तीलाल दीक्षित बाजार में बिसातखाना की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार को वह साइकिल से रामापुर बाजार जा रहा था। ऐरा रोड पर मीरपुर गांव के पास पहुंचा ही था, तभी सामने से आए ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया, जिससे पुत्तीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।