{"_id":"35e58ef9096c971480a8d5e8d04d6543","slug":"tenpon-killed-by-truck-collision-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने टेंपों में मारी टक्कर, छह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने टेंपों में मारी टक्कर, छह जख्मी
महेवागंज खीरी
Updated Thu, 26 Nov 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
सवारी लेकर लखीमपुर आ रहा टेंपो बृहस्पतिवार दोपहर इंदिरा वन पार्क के निकट गन्ना भरा ट्रक से टकरा गया, जिसमें टेंपो सवार दंपति समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
खंभारखेड़ा मिल को गन्ना लेकर जा रहे ट्रक ने टेढ़ुही मोड़ के पास सवारी भरे टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो लखीमपुर आ रहा था। हादसे में टेंपो में सवार हैदराबाद थाना क्षेत्र के मूड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय नेतराम और उनकी 50 वर्षीय पत्नी लौंगश्री, फूलबेहड़ के राजारामपुरवा गांव निवासी 30 वर्षीय पंकज, 25 वर्षीय राममनोहर, फरधान थाना क्षेत्र के गुठना गांव निवासी अनीता और लौकिहा निवासी 48 वर्षीय दिनेश कुमार घायल हो गया। हादसे बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर चौकी इंचार्ज समीर जावेद ने वाहन को कब्जे में कर घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।