{"_id":"598718fa4f1c1bbe3e8b4a4e","slug":"tehsildar-caught-sand-laden-tractor-trolley-sage","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार ने बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसीलदार ने बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, सीज
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां खीरी।
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
अवैध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की मदद से चल रहा है कारोबार
छुड़ाने को देर शाम तक पैरवी में जुटे रहे छुटभैया नेता
कोतवाली तिकुनियां और सिंगाही थाना क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से काफी समय से अवैध रूप से मिट्टी और बालू का खनन का कारोबार चल रहा है। शनिवार को तहसीलदार ने अवैध खनन कर बालू भरकर लाई जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर बेलरायां चौकी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पहले तो वाहन को सीज करने में टालमटोल करती रही, लेकिन मामला जब एसपी के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।
सिंगाही और कोतवाली तिकुनियां में खनन माफिया बड़े पैमाने पर सक्रिय हैं। बताते हैं कि ग्राम सिंगहाखुर्द निवासी एक खनन माफिया सिंगाही और तिकुनियां पुलिस से साठगांठ कर प्रतिदिन जौराहा नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर महंगे दामों पर बिक्री कर रहा था। शनिवार को निघासन तहसीलदार पूरन सिंह राना तथा नायब तहसीलदार ज्ञान प्रताप बाढ़ निरीक्षण के लिए क्षेत्र में दौरे पर आए थे। इस दौरान बेलरायां रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग पर बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जाती हुई दिखाई दी। इस पर तहसीलदार के आदेश पर राजस्व कानूनगो अनिल शुक्ला ने जब ट्रॉली रोककर कागज मांगे तो चालक कोई कागज नहीं दिखा सका। अधिकारियों ने पड़ताल की तो पता चला कि बालू अवैध तरीके से भरकर लाई गई है। तहसीलदार ने अवैध खनन के तहत कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को बेलरायां चौकी पुलिस को सौंप दिया, लेकिन कुछ सफेदपोश छुटभैया नेताओं के सिफारिश और खुद की संलिप्तता होने के कारण पुलिस पहले तो कार्रवाई करने से कतराती रही, लेकिन बाद में बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी डॉ. एस चन्नप्पा को जब इस मामले की जानकारी हुई तो पुलिस ने आनन-फानन में ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया कि बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।