फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager with misconduct , given Tahrir

किशोरी के साथ दुराचार, तहरीर दी

Thu, 29 Jan 2015 07:43 PM IST
फरधान
फरधान Updated Thu, 29 Jan 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की दोपहर शौच के लिए खेत में गई 15 वर्षीय किशोरी को गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया और उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि दुराचार के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की। घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने पहुंची किशोरी पुलिस की अनदेखी के कारण कई घंटे तक वहीं बेहोशी की हालत में पड़ी रही। पुलिस ने देर शाम किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

पीड़ित की मां ने बताया कि उसकी लड़की शौच के लिए गई थी, तभी गांव के युवक ने उसके साथ दुराचार किया और घटना को छिपाने के लिए किशोरी को जान से मारने की कोशिश की, लेकिन उसके शोर मचाने के बाद आरोपी फरार हो गया। गांव के ही बच्चों ने जब शोर सुनकर किशोरी की मां को बताया तो वह मौके पर पहुंची। इसके बाद उसे फरधान थाने ले जाया गया। वहीं एसओ संजय सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। फिलहाल पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed