फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Take timber washed in the valley Were going Nepalese mafia

नाले में बहाकर लकड़ी ले जा रहे थे नेपाली माफिया

Sun, 12 Jul 2015 10:56 PM IST
गौरीफंटा
गौरीफंटा Updated Sun, 12 Jul 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
गौरीफंटा रेंज की कीरतपुर चौकी क्षेत्र में दोंदा नाले में तमाम लकड़ी बहाकर नेेपाल ले जाने की खबर जब वन महकमे को लगी तो अधिकारियों और दलबल मौके पर पहुंचा लेकिन नेपाली वन माफिया ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी तो जवाब में वन महकमे की ओर से भी फायर किए गए। इसके बाद नेपाली माफिया भाग निकले। 56 बोटे साखू, तीन आरे और पांच ट्रैक्टर टायर-ट्यूब बरामद किया गया है।
विज्ञापन

गौरीफंटा रेंज  की चौकी कीरतपुर में दोंदा नाले से तमाम नेपाली लकड़ी माफिया साखू की लकड़ी ट्रैक्टर ट्यूबों पर रखकर बहा ले जा रहे थे। जानकारी हुई तो रेंजर दलबल के मौके पर पहुंच गए और उन्हें रोकना चाहा। इसके बाद नेपालियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। वनाधिकारियों के मुताबिक उस ओर से करीब डेढ़ दर्जन फायर हुए तो इधर से भी फायरिंग शुरू कर दी गई जिसके बाद नेपाली लकड़ी माफिया वहां से फरार हो गए। मौके पर 56 बोटे साखू, तीन आरे और पांच ट्रैक्टर टायर ट्यूब बरामद किए गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कटान गौरीफंटा, सठियाना या फिर बनकटी रेंज से हुआ है। दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक महावीर प्रसाद ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन

रेंजर गौरीफंटा दुधवा नेशनल पार्क दीपचंद ने बताया कि वह लकड़ी ट्यूबों पर रखकर नेेपाल की ओर ले जा रहे थे। टीम पर उन्होंने तकरीबन 18 फायर किए तो इधर से करीब 23 फायर हुए और इसके बाद माफिया भाग निकले। बरामद माल को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed