फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students try to kidnap

छात्र को अगवा करने की कोशिश

Sat, 21 Nov 2015 09:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 21 Nov 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
Students try to kidnap
शहर के देवकली रोड निवासी अजमानी इंटरनेशनल के एक 15 वर्षीय छात्र को संदिग्ध व्यक्ति ने नशीला रुमाल सुंघाकर अगवा करने की कोशिश की। गनीमत रही कि ट्रेन से ले जाते समय छात्र गोला स्टेशन पर होश में आ गया और किसी तरह अपहर्ता को चकमा देकर दूसरी ट्रेन से लखीमपुर भाग आया। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

देवकली रोड स्थिति मोहल्ला गांधीनगर निवासी ओमप्रकाश अवस्थी का पुत्र देवांशु अजमानी हाईस्कूल का छात्र है। शनिवार की सुबह करीब सवा नौ बजे वह घर से दर्जी की दुकान पर सिलने के लिए दी गई पैंट लेने जा रहा था। उसके मुताबिक कृष्णा टाकीज के पास उसे एक व्यक्ति मिला, जिसने पीछे से उसे रुमाल सुंघा दिया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। उसे जब होश आया तो उसने खुद को गोला रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के अंदर लेटा हुआ पाया। देवांशु बिना देर किए दूसरी तरफ लखीमपुर आने के लिए खड़ी ट्रेन में बैठ गया और दोपहर करीब दो बजे लखीमपुर पहुंचा। इधर देवांशु के लापता होने से परेशान उसके परिवारीजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जानकारी न होने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। दोपहर में देवांशु के घर पहुंचने पर परिवारवालों ने राहत की सांस ली। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि देवांशु के लौटने की सूचना भी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed