फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Standing in the truck entered the Bolero, Nepali worker killed, 10 injured

खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, नेपाली मजदूर की मौत, 10 घायल

Mon, 04 Jul 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 04 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Standing in the truck entered the Bolero, Nepali worker killed, 10 injured
accident - फोटो : amar ujala
खुटार-गोला रोड पर टेढ़वा पुल के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

एंबुलेंस से बांकेगंज सीएचसी लाए गए तीन घायल

खुटार-गोला रोड पर टेढ़वा पुल के पास खड़े दस टायरा ट्रक में तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो पीछे से जा टकराई। इसमें बोलेरो में सवार एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बोलेरो में सवार सभी यात्री उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल से नेपाल के जिला रुकुम के गांव छिवांगखोला रिश्तेदारी में हुई मौत के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने इलाज के लिए तीन लोगों को एंबुलेंस से बांकेगंज सीएचसी भेजा है। थाना मैलानी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लाश का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नेपाल के जिला रुकम के गांव छिवांगखोला में रिश्तेदारी में हुई मौत की खबर पाकर उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल में पल्लेदारी कर रोजी रोटी कमा रहा युवक बोलेरो से रविवार शाम सात बजे दस नेपाली साथियों के साथ निकला। सोमवार भोर चार बजे के लगभग खुटार-गोला रोड पर टेढ़वा पुल के पास सड़क किनारे खड़े एक दस टायरा ट्रक में यह तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि उसमें सवार 50 वर्षीय नेपाली अधेड़ रामबहादुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। बोलेरो में सवार जख्मी हुए लोगों ने राहगीरों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल सिंह ने घायलों को इलाज के लिए तीन एंबुलेंस से बांकेगंज सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हुए पांच लोगों का इलाज शुरू कर दिया, अन्य पांच गंभीर घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। एसओ मैलानी अजय कुमार यादव ने बताया की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक नेपाली नागरिक रामबहादुर शव के पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया जा रहा है। एसओ ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन


ये हुए घायल
25 वर्षीय भरत खत्री, 39 वर्षीय बलवीर, 45 वर्षीय नल बहादुर, 27 वर्षीय अमित और 26 वर्षीय राजबहादुर, 29 वर्षीय खड़ग ढांगी, 20 वर्षीय रमेश, 18 वर्षीय इंदर, 34 वर्षीय धनवीर और 40 वर्षीय केसर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed