फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Stabbed in the throat by moving farm boy

खेत में ले जाकर बालक  के गले पर चाकू मारा

Thu, 17 Mar 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो/ममरी। Updated Thu, 17 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Stabbed in the throat by moving farm boy
घायल - फोटो : अमर उजाला
खेत में गन्ना तोड़ने का आरोप लेकिन कारणों पर सस्पेंस बरकरार
विज्ञापन

गांव में तनाव, पुलिस बरत रही एहतियात

हैदराबाद थाना क्षेत्र के रोशननगर गांव में एक बालक को गन्ने के खेत में ले जाकर आरोपियों ने गर्दन पर चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वाले खेत में पहुंचे, जहां बालक लहूलुहान मिला। घायल बालक को पहले सीएचसी गोला ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
ग्राम रोशननगर निवासी रजनीश कश्यप का नौ वर्षीय पुत्र अमन कुमार घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद गांव के ही रामलखन का पुत्र पुनीत उसे बेर तोड़ने के लिए खेत की ओर बुला ले गया। बताते हैं कि अमन ने आरोपी पुनीत के खेत से गन्ना तोड़ लिया, जिस पर गुस्साए पुनीत और उसके पिता रामलखन ने अमन को दबोच लिया और उसकी गर्दन पर चाकू से कई प्रहार कर मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। घटना के समय मौजूद अन्य बच्चों ने मामले की जानकारी बालक के घर वालों को दी। इसके बाद परिवार वाले और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जहां बालक अमन लहूलुहान पड़ा था। आनन-फानन में बालक को सीएचसी गोला लाया गया, जहां से उसे लखीमपुर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया। अमन के पिता रजनीश की सूचना पर हैदराबाद पुलिस ने आरोपी रामलखन और उसके पुत्र पुनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर ग्राम प्रधान रियाजत अली समेत तमाम ग्रामीणों ने घटना की निंदा कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना से गांव में आक्रोश है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पीड़ित परिवार वालों ने रंजिश की बात से इंकार किया है। 
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला गन्ना तोड़ने को लेकर बालक को घायल करने का प्रतीत हो रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी रामलखन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-विश्वनाथ यादव, एसओ हैदराबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed