फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SSB recovered 70 grams of cocaine on the border

एसएसबी ने सीमा पर बरामद की 70 ग्राम कोकीन 

Fri, 26 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनिया। 
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनिया।  Updated Fri, 26 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
SSB recovered 70 grams of cocaine on the border
बरामद - फोटो : डेमो फोटो
नेपाली और भारतीय करेंसी भी बरामद, चालान भेजा
विज्ञापन

बरामद कोकीन की कीमत करीब 70 लाख आंकी गई

एसएसबी बरसोला ने गुरुवार शाम चेकिंग के दौरान दो नेपाली युवकों के पास से 70 ग्राम कोकीन, 45 हजार रुपए नेपाली और 1800 रुपये भारतीय करेंसी के साथ एक बाइक बरामद की है। एसएसबी के मुताबिक बरामद कोकीन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 70 लाख आंकी गई है। एसएसबी ने बरामद माल समेत आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बरामद माल को सीज कर आरोपी का चालान भेज दिया है।
एसएसबी बरसोला पोस्ट के इंस्पेक्टर उत्तम कौशिक ने बताया की सहायक कमांडेंट नारायण राम की अगुवाई में बरसाइत मेले में सुरक्षा के लिहाज से सीमा पर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार शाम नेपाल से भारत आते समय नेपालियों को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान इन नेपाली युवकों के पास से 70 ग्राम कोकीन बरामद हुई। 
विज्ञापन

एसएसबी ने जब इनसे सख्ती से पूछताछ की तो इन लोगों ने कबूला कि तिकुनिया क्षेत्र में किसी से इसकी डील करने वाले हैं एसएसबी ने बताया कि इनके पास से 45 हजार रुपये की नेपाली करेंसी और 1800 रुपये भारतीय  भी बरामद हुई है। एसएसबी ने इन आरोपियों को माल समेत तिकोनिया कोतवाली के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के एसएसआई वीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अनंतराम और केशव चौधरी निवासी नेपाल बताया है और इनके पास से बरामद माल को सीज कर इनका चालान भेज दिया गया है। चेकिंग के दौरान एसएसबी की टीम में राजीव कुमार सिंह, मोहम्मद नजीम, विकास कुमार, शीशराम सहित कई जवान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed