{"_id":"5709376e4f1c1be627c810e7","slug":"ssb-jawans-shot-wounded-man-garrison-gherry","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवानों की गोली से युवक जख्मी, चौकी घेरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी जवानों की गोली से युवक जख्मी, चौकी घेरी
ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sat, 09 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों का एसएसबी की बसही बीओपी पर प्रदर्शन, नारेबाजी और पथराव
एसएसबी ने की पांच राउंड जवाबी हवाई फायरिंग, दो जवानों के खिलाफ मुकदमा
भारत नेपाल सीमा से सटे कस्बा बसही में शनिवार सुबह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान के हाथों चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जवानों को दौड़ा लिया और एसएसबी की चौकी घेरकर पथराव किया। हालात बिगड़ते देखकर एसएसबी ने भी पांच राउंड हवाई फायरिंग की। झगड़े की शुरुआत को लेकर दोनों पक्षों के अपने-अपने तर्क हैं, फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है।
झगड़े की शुरुआत थाना संपूर्णानगर के गांव बसही निवासी रामनाथ यादव के खेत में बने पोल्ट्री फार्म के पास शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे हुई। रामनाथ का आरोप है कि उनका बेटा अनूप उर्फ पिंटू बाइक से कहीं जा रहा था और इसी दौरान एसएसबी जवान उसे रोक कर बाइक छीनने लगे। बेटे ने विरोध किया तो एक जवान ने अपनी इंसास रायफल से तीन गोलियां चला दीं, एक गोली अनूप के दाहिने पैर में लगी और वह गिरकर तड़पने लगा। गोली की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे तो एसएसबी जवान उन्हें देखकर भाग निकले। ग्रामीणों ने पहले पुलिस को सूचना दी, फिर जवानों का पीछा करते हुए एसएसबी की बसही बीओपी पहुंच गए। चौकी घेरते हुए नारेबाजी-प्रदर्शन के साथ पथराव भी किया। ग्रामीणों को खदेड़ने के लिए एसएसबी ने करीब पांच राउंड हवाई फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंचे एसओ संपूर्णानगर, एसओ हजारा आदि ने जख्मी को पलिया सीएचसी भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बावजूद ग्रामीण चौकी पर डटे रहे, बाद में सीओ एलडी भारती ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए। इस बीच घटनास्थल पर एएसपी और एसएसबी के डीआईजी भी पहुंचे।
इस मामले में एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि मामला तस्करी से जुड़ा हुआ है। तलाशी के विरोध में युवक ने जवानों पर चाकू से हमला किया और हथियार छीनने की कोशिश की। इसी छीना-झपटी में गोली चली। फिलहाल पुलिस ने जख्मी युवक के पिता की तहरीर पर एसएसबी के दो जवानों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, एससबी की 64वीं वाहिनी के एसआई अमृत प्रधान ने जख्मी युवक अनूप यादव समेत आठ ग्रामीणों के खिलाफ बलवा, मारपीट, सरकारी काम में बाधा आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।