फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Son love marriage mother humanity

बेटे के प्रेम विवाह पर मां से अमानवीयता

Mon, 25 Apr 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो-तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 25 Apr 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Son love marriage mother humanity
लड़की लापता - फोटो : demo pics
महिला के बाल काटे, चेहरे पर कालिख पोती, निर्वस्त्र किया
विज्ञापन

तिकुनियां थाना के नयापिंड गांव में छह माह पुरानी रंजिश में घटना
चार महिलाओं समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

थाना क्षेत्र की सिख बहुल ग्राम पंचायत खैरटिया के गांव नयापिंड में बेटे के प्रेम विवाह करने पर उसकी 50 वर्षीय मां के साथ लड़की के परिजनों ने अमानवीयता की हदें पार कर दीं। महिला की पिटाई कर उसके सिर के बाल काट दिए, चेहरे पर कालिख पोत दी और निर्वस्त्र कर नाजुक हिस्सों में मिर्च डाल दी। परिवारवालों ने ग्रामीणों की मदद से महिला को किसी तरह मुक्त कराया। पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में तिकुनियां पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
घटना सोमवार दोपहर दो बजे तब हुई जब महिला दवा लेने खैरटिया रेलवे स्टेशन जा रही थी। उसकी बहू के परिवारवालों ने उसे पकड़ लिया और अपने घर ले जाकर अमानवीय हरकतें कीं। मामले के पीछे छह माह पूर्व हुए प्रेम विवाह की रंजिश बताई जा रही है। महिला के बेेटे और आरोपी परिवार वालों की लड़की ने प्रेम विवाह कर गांव छोड़ दिया था। महिला के पति का कहना है कि लड़की पक्ष के लोग इसकी रंजिश मान रहे थे। इस बाबत ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी। पंचायत में लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष के लोगों को 70 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद लड़का लड़की दोनों गांव आकर रहने लगे थे। तब मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन

मामले में महिला के पति की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने करतारो कौर, ममता कौर, राज कौर, गुरनाम कौर, राजू सिंह और वीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी अखिलेश चौरसिया, अतिरिक्त एसडीएम पीके सिंह और सीओ सिटी पीके सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला से घटना के बारे में जानकारी ली। गांव के प्रधान प्रगट सिंह का कहना है कि घटना पुरानी रंजिश में हुई है। दोनों पक्षों की मौजूदगी में इस मामले को शांत कर लिया गया था। इसके बाद अचानक हुई घटना से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में चार महिलाओं समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना पुरानी रंजिश में हुई है। गांव में सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- जावेद अख्तर, प्रभारी कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed