फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   son kidnap

पुत्र के अपहरण का आरोप लगाया

Wed, 05 Aug 2015 11:01 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Wed, 05 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
son kidnap
निकटवर्ती ग्राम पहाड़पुर निवासी पुष्पा देवी ने अपने विकलांग पुत्र का अपहरण होने का आरोप लगाते हुए डीएम से फरियाद कर न्याय की गुहार लगाई है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में उसने गांव के कुछ दबंगों पर पुत्र का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या किए जाने की आशंका जाहिर है। साथ ही दबंगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

 थाना मैलानी की पुलिस चौकी कुकरा के गांव पहाड़पुर निवासनी पुष्पा देवी ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में गांव के कुछ दबंगों पर अपने 17 वर्षीय विकलांग पुत्र शिवा के अपहरण करने का आरोप लगाया है। पत्र में उसने लिखा कि दबंगों ने उसे फोन कर पुत्र का अपहरण करने की बात कहते हुए दस हजार रुपये फिरौती की मांग की है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में परेशान मां ने लिखा कि जब वह अपने पुत्र के अपहरण की रिपोर्ट लिखाने थाना मैलानी गई तो वहां से उसे थाना हैदराबाद में रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात कह कर टरका दिया गया। परेशान मां ने डीएम से दबंगों के खिलाफ विकलांग पुत्र के अपहरण  की रिपोर्ट दर्ज करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed