{"_id":"fa4140606df6a112316de807b7aeee02","slug":"son-in-the-home-with-peers-climbing-the-ssuraliaen-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद ने साथियों संग घर में घुस की ससुरालियाें को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामाद ने साथियों संग घर में घुस की ससुरालियाें को पीटा
मझगईं
Updated Tue, 10 Mar 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
भगवंतनगर गुलरा गांव में मामूली विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ ससुराल जाकर ससुरालियों की लाठी, डंडों और बांके से पिटाई की। इसमें एक किशोरी समेत चार लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
चौकी क्षेत्र के गांव भगवंतनगर गुलरा निवासी इतवारी के पुत्र रामखिलावन की सोमवार की शाम दामाद राममिलन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसमें लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी दामाद का गुस्सा शांत नहीं हुआ और देररात वह अपने कई साथियों के साथ बांका और लाठी लेकर ससुर के घर में घुस आया। इसके बाद उसने ससुर को मारना शुरू कर दिया। यह देख रामखिलावन के 80 वर्षीय पिता इतवारी और उसकी पुत्री नन्हीं उसे बचाने आईं तो आरोप है कि हमलावरों ने उनको भी नहीं बख्शा और लाठी, डंडो, बांके से मारना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और रामखिलावन के घर की ओर बढ़े तो सभी हमलावर भाग निकले। इसमें इतवारी का पैर टूट गया जब कि राम खिलावन, नन्हीं देवी और शुभम का सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।