फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Soldiers each other Tani rifle

सिपाहियों ने एक-दूसरे पर राइफल तानी

Fri, 08 May 2015 07:18 PM IST
निघासन
निघासन Updated Fri, 08 May 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
थाने में तैनात दो सिपाहियों ने एक दूसरे पर राइफल तानकर फिर खाकी की कार्यप्रणाली को शर्मसार कर दिया। यहां मौजूद अन्य स्टाफ ने किसी तरह से मामला शांत कराया। एसपी ने दोनों सिपाहियों को तलब कर लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

थाने में शुक्रवार को सिपाहियों के आपसी टकराव से पुलिस महकमे में अनुशासन पर सवालिया निशान लग गया है। हुआ यूं कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे हल्का नंबर चार में तैनात सिपाही अनवर अली और उजेर खां मेस में खाना खा रहे थे। बताते हैं कि अनवर खां ने कहा कि पूर्व एसओ रामकुमार यादव से मेरी अक्सर शिकायत किया करते थे। अब वर्तमान में थाने में तैनात एसओ अनिल कुमार शाही के हम नजदीक हैं कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता। इस पर उजेर खान से बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि गाली गलौज के बाद अनवर अली ने उजेर खान पर रायफल तान दी। यह देखकर मेस में मौजूद अन्य स्टाफ के लोग दौड़ आए और किसी तरह से दोनों को शांत कराया। मामले की जानकारी एसपी अरविंद सेन को हुई। एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

पहले भी शर्मसार हुई खाकी
इससे पूर्व तीन मई को फायर ब्रिगेड के सिपाही ने अपनी कथित प्रेमिका के साथ सड़क के मध्य घंटों रासलीला की। इस रासलीला को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार को हुई घटना ने खाकी को फिर शर्मसार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढुआ के दो सिपाही भी लाइन हाजिर
पढुआ चौकी में तैनात सिपाही विनय सक्सेना और चंद्रभाल को भी एसपी ने लाइन हाजिर किया है। सिपाहियों के मुताबिक लाइन हाजिर होने के कारणों का पता भी नहीं चल सका है।

सीओ मोहम्मद इब्राहिम अनुशासनहीनता करने पर अनवर और उजेर खां को लाइन हाजिर किया गया है। पढुआ के दोनों सिपाही लंबे समय से थाने में तैनात थे, इसलिए उन पर भी कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed