फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Soldier shot dead the brother himself

सिपाही के बड़े भाई ने खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 13 May 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-फरधान।
अमर उजाला ब्यूरो-फरधान। Updated Fri, 13 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Soldier shot dead the brother himself
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
- पत्नी से हुए विवाद में उठाया आत्मघाती कदम
विज्ञापन

- घरवालों ने नहीं दी पुलिस को तहरीर
- सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा 

गांव अमनिया निवासी एक सिपाही के भाई 35 वर्षीय संजय वर्मा ने नशे में धुत होकर अपने घर में ही कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे पति की आशनाई के कारण पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। मृतक का छोटा भाई और चाचा पुलिस में सिपाही हैं। परिवार वालों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।

गांव अमनिया निवासी रामचंद्र के पांच बेटे हैं। एक बेटा रंजीत उन्नाव में सिपाही के पद पर तैनात है। चार पुत्र घर का काम देखते हैं। गुरुवार की रात रामचंद्र के बड़े बेटे 35 वर्षीय संजय वर्मा ने अवैध तमंचे से कनपटी पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक संजय शराबी प्रवृति का था। उसका गांव की ही एक विवाहिता से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर संजय और उसकी पत्नी के बीच अक्सर तकरार होती थी। गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की नशे में धुत संजय ने अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसओ तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घर वालों से भी घटना के बाबत पूछताछ की। एसओ ने बताया मृतक शराबी किस्म का था। उसका चाल-चलन भी ठीक नहीं था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। परिवार वालों ने आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed