फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   So far no arrests in rape case

दुष्कर्म मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं

Mon, 29 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Mon, 29 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
मामला दर्ज करने में शुरू से ही आनाकानी कर रही थी कोतवाली पुलिस, एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ था मामला
विज्ञापन

थारू बाहुल्य क्षेत्र में विवाहिता से हुए दुष्कर्म के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे विवाहिता अपना घर छोड़ मायके में शरण लेने को विवश है। बता दें कि कोतवाली पुलिस शुरुआत से इस मामले में आनाकानी में जुटी हुई थी और मुकदमा भी उसने एसपी के निर्देश के बाद दर्ज किया था।

आदिवासी जनजाति थारू क्षेत्र की एक विवाहिता ने बीडीसी सदस्य के पति पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुराचार करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पीड़िता कोतवाली पहुंची थी यहां पर रिपोर्ट दर्ज न होने के कारण पीड़िता ने एसपी को आपबीती सुनाई थी और इसके बाद एसपी ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुकेश कुमार बंसल और एक साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट बीती 19 अगस्त को दर्ज हुई थी जिसके दस दिन के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। विवाहिता यहां से मायके चली गई है। उसने एसपी से कोतवाली पुलिस को आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed