{"_id":"c91555df074c0f3147765b0dba820996","slug":"smothered-by-quad-bike-rider-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से दबकर साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से दबकर साइकिल सवार की मौत
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 10 Feb 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में फरधान क्षेत्र के गांव रतसिया में गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। वहीं लालपुर में बाइक से स्कूल जा रहे भाई और दो बहनों को मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल कर जख्मी कर दिया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव रतसिया निवासी 50 वर्षीय रामदास मंगलवार को साइकिल से किसी काम से लखीमपुर के लिए निकला। बताते हैं कि गांव के पास ही पड़ोसी गांव की गन्ना भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे पीछे से कुचल दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घायलावस्था में ग्रामीणों और परिवारीजनों ने रामदास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसी थाना क्षेत्र के गांव आधारपुर निवासी दिनेश वर्मा का 17 वर्षीय पुत्र सौरभ वर्मा शहर में स्थित पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र है। उसकी बहन संख्या और मामा की पुत्री काजल सनातन धर्म सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा हैं। मंगलवार की सुबह स्कूल जाने के लिए सौरभ बाइक से दोनों बहनों को बिठाकर लखीमपुर आ रहा था। बताते हैं कि लालपुर बैरियर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ का बांया पैर टूट गया, जबकि दोनों बहनें भी जख्मी हो गईं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।