Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Campaign proves ineffective... motorists flout rules, police remain oblivious

Amroha News: अभियान बेअसर... नियमों की धज्जियां उड़ा रहे वाहन चालक, पुलिस बेखबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Campaign proves ineffective... motorists flout rules, police remain oblivious
अमरोहा। जिले में एक नवंबर से यातायात माह शुरू होने के बावजूद जागरूकता अभियान का असर सड़कों पर नजर नहीं आ रहा है। शहर से देहात तक लोग खुलेआम नियम तोड़ रहे हैं। बाइक पर तीन से पांच लोग तक सफर कर रहे हैं। मुख्य चौराहों पर पुलिस की तैनाती के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह टीपीनगर चौराहे से कई बाइकों पर तीन लोग सवार होकर गुजरे। जोया रोड पर एक बाइक पर बच्चे समेत चार लोग बैठे थे। सबसे पीछे महिला सवार थी। किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। कार चालक भी बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते दिखे। कुछ पुलिसकर्मी भी नियम तोड़ते नजर आए। एक सिपाही बिना हेलमेट फोन पर बात करते हुए कैमरे में कैद हुआ। हालांकि, चेकिंग के दौरान कुछ वाहनों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि सड़क हादसों में ज्यादातर लोगों की मौत सिर में चोट लगने से होती है। अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट पहनने से गंभीर चोट और जान जाने का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
जागरूकता अभियान के बावजूद नहीं सुधर रहे हालात
हसनपुर। यातायात माह के तहत पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसका असर वाहन चालकों पर दिखाई नहीं दे रहा है। बिना हेलमेट बाइक चलाना, तीन सवारियां बैठाना और बिना सीट बेल्ट कार दौड़ाना आम हो गया है। खासकर युवाओं में यातायात नियमों के प्रति लापरवाही देखने को मिल रही है। पुलिस की ओर से नियमित चेकिंग नहीं होने के कारण नियम तोड़ने वालों के हौसले बुलंद हैं। जागरूकता अभियान के साथ सख्ती नहीं होने से यातायात माह की मुहिम महज औपचारिकता बनकर रह गई है।
------------------
पुलिस के सामने ही नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
मंडी धनौरा। यातायात माह में पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन सड़कों पर इसका असर नजर नहीं आ रहा है। वाहन चालक खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। शुक्रवार को शेरपुर चुंगी के पास चांदपुरा मार्ग पर एक ही बाइक पर तीन सवारियां बैठकर गुजरती नजर आईं। हैरानी की बात यह रही कि कुछ ही दूरी पर यातायात पुलिसकर्मी खड़े थे, लेकिन उन्होंने ट्रिपल राइडिंग रोकने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी में ही यातायात नियमों की अनदेखी होती रही।

यातायात माह की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही पुलिस की टीमें सड़कों पर भी वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही हैं। लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।- अजय श्रोतिया, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed