{"_id":"6af770982134e05b5505cc67","slug":"three-injured-in-two-incidents-of-assault-fir-against-six-rampur-news-c-282-1-rmp1016-184626-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मारपीट की दो घटनाओं में तीन घायल, छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मारपीट की दो घटनाओं में तीन घायल, छह पर प्राथमिकी
Sat, 14 Nov 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना 10 नवंबर की रात करेथी गांव की है, जहां मुनेश के पिता रामरक्षपाल से कुछ लोगों की कहासुनी हुई। मुनेश के बीच-बचाव करने पर सतेंद्र और गुरुदेव ने पिता-पुत्र को गाली-गलौज कर लात-घूंसों से पीटा। हमले में दोनों घायल हो गए और उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली।
दूसरी घटना 12 नवंबर की सुबह मढ़ैया बदे गांव में हुई, जब इरशाद के भांजे गुड्डू ने रास्ते से पशु हटाने को कहा। इस पर इकरार, इस्माइल, साहिल और अरमान ने गुड्डू से गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद