फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sitting on the bike lift teacher molest

लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठी शिक्षिका से छेड़छाड़

Tue, 05 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 05 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sitting on the bike lift teacher molest
पिता की हवस का शिकार बनी किशोरी पर बरसे कोड़े - फोटो : demo pic
विरोध करने पर चालक ने की अभद्रता
विज्ञापन

बाइक से कूदने पर शिक्षिका का टूटा हाथ 

थाना मैगलगंज में लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठी एक शिक्षिका से चालक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने के साथ जब शिक्षिका ने उससे बाइक रोकने को कहा तो चालक ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। दहशत में आकर बाइक से कूदी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। शाहजहांपुर से इलाज कराकर शाम को थाने पहुंची शिक्षिका ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 

बरेली जिले की रहने वाली 35 वर्षीय शिक्षिका थाना मैगलगंज क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है। वह मंगलवार की सुबह स्कूल जा रहीं थीं। सुबह करीब सवा सात बजे हेरमखेड़ा चौराहा से उन्होंने एक बाइक सवार युवक से लिफ्ट मांगी। जिस पर युवक ने बाइक रोक ली और शिक्षिका को बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद उसने शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शिक्षिका के जब विरोध किया तो आरोपी युवक ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। जिससे शिक्षिका खौफजदा हो गईं और खतरे को भांपते हुए चलती बाइक से कूद पड़ीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका एक हाथ भी टूट गया, जबकि चालक बाइक समेत मौके से भाग निकला। राहगीरों ने शिक्षिका को उठाकर सड़क किनारे बैठाया। बाद में घायल शिक्षिका शाहजहांपुर के एक अस्पताल में पहुंची और वहां अपना उपचार कराया। देर शाम शिक्षिका ने कई साथी शिक्षकों के साथ थाने पहुंचकर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। शिक्षिका के थाने पहुंचने पर कई शिक्षक साथी भी उनसे मिलने थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर गुलाब शंकर पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी की शीघ्र पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed