फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sister of the house caught another accused

बहन के घर पकड़ा एक और आरोपी

Wed, 27 Jan 2016 07:02 PM IST
पीलीभीत/ सिंगाही।
पीलीभीत/ सिंगाही। Updated Wed, 27 Jan 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
Sister of the house caught another accused
खीरी पुलिस ने ट्रांस शारदा क्षेत्र में छापा मारकर गांव थाना सिंगाही के गांव खैरीगढ़ से तीन बहनों के अपहरण मामले में फरार चल रहे कोतवाली चंदन चौकी के गांव रघुनगर निवासी चरनजीत सिंह उर्फ चन्नी को हजारा क्षेत्र से पुलिस ने पकड़ लिया। वह चार दिनों से घाघरघाट में रहने वाली अपनी बहन के घर पर रह रहा था। खीरी पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है। हालांकि चंदन चौकी पुलिस आरोपी के पकड़े जाने की बात से इंकार कर रही है, लेकिन अधिकारिक सूत्रों ने उसके पकड़े जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व के किनारे थाना सिंगाही क्षेत्र में बसे गांव खैरीगढ़ निवासी कोल्हू मालिक रामबली गुप्ता की तीन पुत्रियों, रोहिणी, संतोषी और उपमा को दस बदमाश 16 जनवरी की रात अगवा कर ले गए थे। बदमाशों ने पीड़ित परिवार से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। डीआईजी लखनऊ डीके चौधरी व एसटीएफ ने डेराडाल कर स्थानीय पुलिस के साथ तीनों बहनों की बरामदगी के प्रयास किए थे। इसके बाद भी बदमाश परिवार वालों से पांच लाख रुपये की फिरौती लेने में कामयाब हो गए। फिरौती लेने के बाद तीसरे दिन तीनों बहनों को बदमाशों ने सकुशल छोड़ दिया था। बदमाशों की धड़पकड़ के लिए पुलिस के साथ एसटीएफ भी लगाई गई थी।
विज्ञापन

एसटीएफ ने 22 जनवरी को घटना के मास्टर माइंड कोतवाली तिकुनियां के गांव रायपुर निवासी राजकुमार, थाना सिंगाही के गांव बघौड़िया फार्म निवासी गुरमीत सिंह, कोतवाली चंदन चौकी गांव रघुनगर निवासी कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर गैंग का खुलासा किया था। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 2.63 लाख रुपये भी बरामद किए थे। इस अपहरण कांड में अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। चंदन चौकी पुलिस ने मंगलवार को थाना हजारा क्षेत्र के गांव बाजारघाट में अपनी बहन के घर रह रहे आरोपी चरनजीत सिंह उर्फ चन्नी को दबोच लिया। पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। कोतवाली चंदन चौकी के इंस्पेक्टर फूलचंद ने आरोपी के पकड़े जाने की बात से इंकार करते हुए बताया कि पुलिस को चन्नी की लोकेशन हजारा क्षेत्र में मिली थी। इस पर पुलिस गई थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा।
उधर, खीरी पुलिस के अधिकारिक सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस ने चन्नी को उसकी ससुराल से पकड़ा है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

नेपाल भागने की फिराक में था चन्नी
खीरी जिले की कोतवाली चंदन चौकी के गांव रघुनगर निवासी चरनजीत सिंह उर्फ के पिता बूढ़ी की ट्रांस शारदा के हजारा क्षेत्र में ससुराल है। इसी क्षेत्र के घाघरघाट में चन्नी की ससुराल है। सूत्रों के मुताबिक चन्नी चार दिन पहले अपनी ससुराल आया था। वह नेपाल भागने की फिराक में था। इसी बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पत्नी के पीछे-पीछे पहुंची थी पुलिस
तीन बहनों के अपहरण कांड मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी पुलिस ने बदमाश चन्नी की पत्नी पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चन्नी की पत्नी मंगलवार को हजारा थाना क्षेत्र के घाघरघाट स्थित अपने मायके पहुंची। उस पर नजर रख रही पुलिस भी उसके ठिकाने पर पहुंच गई और आधी रात में आरोपी चन्नी को छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया।


किसान को नहीं मिली पुलिस-प्रशासन से मदद
सिंगाही।  चंदनचौकी थाना क्षेत्र के गांव रघुनगर निवासी खजान सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को बदमाशों को पकड़ने के  लिए पुलिस और एसटीएफ ने उसके गन्ने के खेत को घेरा था। बदमाशों को पकड़ने केे लिए पुलिस ने ढाई एकड़ गन्ने के खेत को ट्रैक्टर से रौंद डाला था, जिसके चलते उसका काफी नुकसान हुआ है। कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि उसकी पर्चियां चीनी मिल से भेजवाकर उसके नुकसान की भरपाई करा दी जाएगी। किसान का आरोप हैै अब तक  पर्चियां न आने से उसका गन्ना खेत में पड़ा सूख रहा है। वह अधिकारियों के  चक्कर काटकर तंग हो गया है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed