फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sister against harassment Was in law's murder

बहन के उत्पीड़न के बदले  में की थी बहनोई की हत्या

Wed, 18 May 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Wed, 18 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
 Sister against harassment Was in law's murder
चालान भेजा - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी साले और ससुर का चालान भेजा
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने खुटार रोड पर दिनदहाड़े जनकपुर निवासी वकील राजकिशोर वर्मा के हत्यारोपी साले और ससुर को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर चालान भेज दिया  है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।

14 मई की शाम को पति पत्नी के विवाद के चलते हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जनकपुर निवासी वकील राजकिशोर वर्मा की उनके साले मदनलाल, हरीश कुमार और ससुर राजेंद्र प्रसाद ने भतीजे राजीव वर्मा के इंस्टीट्यूट में घुसकर हत्या कर दी थी। मृतक राजकिशोर वर्मा के भतीजे राजीव वर्मा ने तीनों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने 18 मई की सुबह सूचना पर हत्यारोपी साले मदनलाल और ससुर राजेंद्र प्रसाद को एसएसआई जनार्दन प्रताप सिंह, बीके द्विवेदी, संजीव दुबे, नंदलाल यादव, संतलाल सहित रोडवेज बस स्टेशन से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया, जबकि तीसरा आरोपी हरीश फरार है। एसएसआई ने बताया कि हत्यारोपी मृतक के साले मदनलाल ने बताया कि उसके बहनोई राजकिशोर आए दिन उसकी बहन को मारा पीटा करते थे, जिससे वह तंग आ गए थे। इस संबंध में उनसे कई बार मारपीट न करने के लिए कहा भी गया था। 14 मई को भी राजकिशोर ने उसकी बहन को मारा पीटा था, बात करने पर बहनोई ने साले को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की जानकारी करने जब वह खुटार रोड पर उसके भतीजे राजीव के इंस्टीट्यूट पर पहुंचे तो वहां पहले से ही कई लोग मौजूद थे। उनके पहुंचते ही उन लोगों ने मदनलाल पर लाठी से वार कर दिया। विरोध करने पर उनका भतीजा तमंचा ले आया, छीनाझपटी में तमंचे से फायर हो गया, जो राजकिशोर के जा लगा। बाकी फायर कैसे हुए और किसने किए इसकी उसे जानकारी नहीं है। उसका आरोप है कि राजकिशोर इससे पहले अपनी पहली पत्नी को जान से मार चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed