फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shrine catches being blown case of land occupation

तूल पकड़ता जा रहा है धर्मस्थल की भूमि पर कब्जे का मामला

Mon, 02 Feb 2015 07:03 PM IST
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)
गोला गोकर्णनाथ (खीरी) Updated Mon, 02 Feb 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
Shrine catches being blown case of land occupation
नगर से सटे पौराणिक स्थल लक्ष्मणयती स्थित एक धर्मस्थल की जमीन पर कब्जा करने के विरोध में सोमवार को पूर्व विधायक अरविंद गिरि सड़क पर उतर आए। उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रशासन को चेताया कि सत्तापक्ष अवैध कब्जों से बाज आए अन्यथा विशाल आंदोलन होगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अरविंद ने एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता को दिए ज्ञापन में कहा है कि लाल्हापुर ग्राम पंचायत के मजरा लक्ष्मणयती में ठाकुरद्वारा राधाकृष्ण मंदिर की एक एकड़ आठ डिसमिल भूमि है, जिस पर फुलवाड़ी और बाग सहित एक पुराना कुंआ बना है। यहां चैत्र में होली के अवसर पर मेला लगता है और यहीं से धमार निकालती है। इस धर्मस्थल को ठाकुरद्वारा के सर्वराकार ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने रामलीला मैदान और अन्य सार्वजनिक कार्यों के लिए दिया था। उनका आरोप है कि इस जमीन पर एक सप्ताह पूर्व सत्तापक्ष के लोगों ने लेखपाल की मदद से कब्जा करने का प्रयास किया।  जब गांव वालों ने इसका विरोध किया तो उन्हें असलहों के दम पर डराया धमकाया गया, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं, जबकि अवैध कब्जेदारों के हौसले बुलंद हैं। पूर्व विधायक ने एसडीएम से जांच कराकर कब्जे का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर जगमोहनलाल, रामगोपाल, जवाहर वर्मा, बंधालाल, सुरेश, कढ़िले, हरिकिशोर, रमेश पांडे, दिलीप आदि ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed