फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shicshamitr home Millions robbery

शिक्षामित्र के घर लाखों का डाका

Thu, 25 Jun 2015 06:56 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Thu, 25 Jun 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
Shicshamitr home Millions robbery
नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार की रात बसंतापुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र के घरवालों को बांधकर 50 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये का माल लूट लिया। बदमाशों के फरार होने के कई घंटे बाद परिवार के सदस्य सुबह पांच बजे बंधनमुक्त हो सके और दरवाजे की कुंडी तोड़कर ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन

पठाननपुरवा निवासी शिक्षामित्र दिनेश कुमार के पिता जय सिंह बुधवार की रात 11.30 बजे नौ वर्षीय पोते हंस के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे सोये थे। इस दौरान कुछ बदमाश आए और उनसे दुधवा का रास्ता पूछा। जब जय सिंह उठकर खड़े हुए तो बदमाशों ने असलहे के दम पर उनको अपने कब्जे में कर लिया और घर के भीतर ले चलने को कहा। जय सिंह की आवाज पर घरवालों ने भीतर का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बदमाशों ने सबको एक कमरे में बंदकर मोबाइल के सिम निकाल लिये। सिम निकालने के बाद उन्होंने घर की अलमारी, बक्से आदि खंगाल लिए और नकदी-जेवर आदि सामान लेकर फरार हो गए। घरवालों के मुताबिक बदमाशों ने 50 हजार की नकदी, दो सोने के नेकलेस, सोने की दो अंगूठियां, सोने के एक जोड़ा टप्स आदि कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घरवालों ने जैसे तैसे सुबह करीब पांच बजे दरवाजे की कुंडी तोड़ी और आजाद हुए। उन्होंने गांव वालों को घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। इसके बाद पुलिस ने चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पलिया केपी सिंह ने बताया कि घटना चोरी की है। पीड़ित गृहस्वामी ने चोरी की तहरीर दी है जिसके आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल का मौका मुआयना कर लिया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
लूट की घटना चोरी में दर्ज
करीब आधा दर्जन बदमाश, जिनके पास असलहे थे। बदमाशों ने घरवालों को एक कमरे में बंद करके लूटपाट को अंजाम दिया। फिर भी पुलिस ने चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है इससे पीड़ित परिवार में रोष है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही शहर के मोहल्ला बरबंडा में भी इसी तरह से लूटपाट हुई थी, जिसमें भी पुलिस ने चोरी की धाराओं में ही रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed