{"_id":"2ce6609decc65ca29ca3aa25f337daf4","slug":"she-manipulated-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से छेड़छाड़ एफआईआर दर्ज
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 17 Sep 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ला में धार्मिक स्थल पर पूजा करने गई युवती से मोहल्ले में ही किराए से रहने वाले एक युवक ने बुरी नियत से छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने हिम्मत के साथ युवक का विरोध किया और उसे मंदिर में बंद कर दिया। इसके बाद मोहल्ले वालों की मदद से आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती अपनी बड़ी बहन के साथ बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे मंदिर में पूजा करने गई थी। इस दौरान पीछे से आए युवक ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी तो युवती ने बड़ी बहन की मदद से युवक का पुरजोर विरोध कर उसे मंदिर में बंद कर दिया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। तब तक मोहल्ले के लोग एकजुट हो गए। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने आरोपी मुकेश कुमार को उनके सुपुर्द कर दिया। बताते हैैं कि पहले भी आरोपी युवक अन्य महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा है।