फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven years of imprisonment, fines also

दुराचारी को सात साल की कैद, जुर्माना भी

Fri, 10 Mar 2017 11:01 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
लखीमपुर, ब्यूरो Updated Fri, 10 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हारते-हारते जीत गई सच्चाई
 किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उससे दुराचार करने के मामले में एडीजे एफटीसी नीलू मोघा ने आरोपी को सात वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने आरोपी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 

अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी निर्मल चौधरी ने बताया कि ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी को गांव चिंतापुरवा मजरा वीरसिंहपुर निवासी रफीक 16 अगस्त 2012 को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने जांच के दौरान 11 सितंबर 2012 को किशोरी को बरामद कर आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया था। इस मामले में किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन सुनवाई के दौरान पिता के अदालती बयान होने से पहले ही मौत हो गई, जो अभियोजन केस के लिए हानिकारक रहा। पीड़िता की माता ऊषा देवी, भाई योगेश कुमार के साथ ही खुद पीड़िता अपने बयान से मुकर गई और अदालत में अभियुक्त के बचाव में ही बयान दिया, लेकिन अदालत की पारखी निगाहों से हकीकत बच नहीं सकी, जब किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण करने वाले डॉ.वीके वर्मा, मौजूदा सीएमएस डॉ. मीरा वर्मा और उसे स्कूल में प्रवेश व शिक्षा देने वाले शिक्षक अमरीश कुमार ने अदालत में अपने बयान दिए तो हकीकत सामने आ गई, जिससे साफ हो गया कि  किशोरी घटना के वक्त नाबालिग थी, लिहाजा उसके साथ संपर्क बनाने के मामले को अदालत ने दुराचार माना। अदालत ने शुक्रवार को अपने फैसले में आरोपी रफीक को दोषसिद्ध करते हुए सात वर्षो के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed