फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraudster arrested for duping people with promises of profit

Faridabad News: मुनाफे का झांसा देकर ठगी, आरोपी पकड़ा

Mon, 31 Aug 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Fraudster arrested for duping people with promises of profit
बल्लभगढ़। टाटा कंपनी के साथ रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश कर 300 प्रतिशत मुनाफा कमाने का झांसा देकर व्यक्ति से एक लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने ठगी की रकम जिस बैंक खाते में पहुंची, उसके खाताधारक आशीष निवासी हनुमानगढ़, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सेक्टर-7 बल्लभगढ़ निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था। इसी दौरान उसे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन से जुड़ा एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद वह व्हाट्सएप चैट पर पहुंच गया। यहां उसकी बातचीत एक जापानी महिला से हुई। आरोप है कि महिला ने उसे टाटा कंपनी के साथ रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश करने पर 300 प्रतिशत मुनाफा मिलने का झांसा दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि जांच के दौरान पुलिस ने उस बैंक खाते की जानकारी जुटाई, जिसमें ठगी की रकम पहुंची थी। जांच में खाते का मालिक आशीष पाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बीए पास है और बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed