{"_id":"6a95b61bd17e7e38440f9e23","slug":"woman-shopkeeper-swindled-out-of-76000-under-the-pretext-of-cosmetic-supplies-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-157643-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कॉस्मेटिक सामान के नाम पर महिला दुकानदार से 76 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कॉस्मेटिक सामान के नाम पर महिला दुकानदार से 76 हजार ठगे
विज्ञापन
बीकापुर। कॉस्मेटिक सामान बेचने के बहाने दुकान पर पहुंचे दो लोगों ने महिला दुकानदार को झांसा देकर 76,800 रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिपरी जलालपुर चौराहा निवासी मोहन की पत्नी पुष्पा प्रयागराज हाईवे किनारे घर पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाती हैं। उन्होंने बताया कि नौ अगस्त को दो लोग सामान बेचने के लिए दुकान पर पहुंचे। दोनों ने करीब 78 हजार रुपये के सामान के सैंपल दिखाए और अगले दिन सामान पहुंचाने की बात कही।
10 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे दोनों थ्री-व्हीलर से सामान लेकर पहुंचे और 76,800 रुपये मांगे। नकदी नहीं होने पर आरोपी उन्हें ग्रामीण बैंक की मऊ सिवाला शाखा ले गए। वहां उनके खाते से 49 हजार रुपये निकलवाए और बाकी रकम पुष्पा ने अपने पास से दी। आरोपियों के जाने के बाद सामान खोलने पर उसमें करीब 15 हजार रुपये का ही सामान मिला। फोन करने पर दोनों के मोबाइल बंद मिले। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।