फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police seized 190 mobile phones worth 38 lakh

Ambedkar Nagar News: पुलिस ने 38 लाख के 190 मोबाइल बरामद किए

Mon, 31 Aug 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police seized 190 mobile phones worth 38 lakh
पुलिस लाइन में बरामद हुए चोरी व खोए मोबाइल। स्रोत मीडिया सेल
अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर पुलिस को गुम व खोए मोबाइल फोन बरामदगी अभियान में सफलता मिली है। पुलिस ने 190 मोबाइल बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 38 लाख रुपये है। सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल व जनसुनवाई के प्रार्थना पत्रों से यह बरामदगी की। सोमवार को विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने सभी मोबाइल मालिकों को सौंप दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर तकनीकी डेटा से मोबाइलों को ट्रेस किया गया। पुलिस कार्यालय में बुलाकर एसपी ने लोगों को उनके मोबाइल वापस लौटाए। लंबे समय बाद मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे, उन्हें राहत मिली। पुलिस ने लोगों से अपील की: मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल थाने में सूचना दें। पोर्टल (ceir.gov.in) पर आईएमईआई नंबर से मोबाइल ब्लॉक व ट्रेस कराने के लिए पंजीकरण करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed