{"_id":"6a95b6f8cb8183c4b602e551","slug":"another-accused-arrested-in-the-case-of-the-young-womans-murder-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78811-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवती की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवती की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आगरा कैनाल में फेंका था शव, पूछताछ में दोस्त के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूली
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती निशा की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश हाल राजीव कॉलोनी सेक्टर-58 निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 12 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार निशा एक अगस्त को ऑफिस की मीटिंग के सिलसिले में कोलकाता गई थी। उसने परिजनों को फोन कर बताया था कि वह अगली सुबह तक घर लौट आएगी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची और उसका मोबाइल भी बंद हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। युवती की मां ने थाना मुजेसर में शिकायत देकर हरिओम पर बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का शक जताया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने प्रदीप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि प्रदीप और उसके दोस्त हरिओम ने मिलकर निशा की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक प्रदीप ने युवती का गला दबाया, जिसके बाद दोनों ने शव को आगरा कैनाल में फेंक दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार प्रदीप और हरिओम की मुलाकात वर्ष 2018 में सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी में हुई थी। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।