फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two more accused arrested in woman's fraud case.

Faridabad News: महिला से ठगी मामले में दो और आरोपी पकड़े

Mon, 31 Aug 2026 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in woman's fraud case.
फरीदाबाद। निवेश योजना में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर सेक्टर-9 निवासी महिला से 1.39 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बूंदी राजस्थान निवासी चंदन बैरवा और रोहित मीणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महिला ने शिकायत में बताया कि 16 जुलाई को उसके टेलीग्राम पर निजी नामक चैनल का विज्ञापन आया था। इसमें कम से कम 30 हजार रुपये निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा देने का दावा किया गया था। झांसे में आकर महिला ने यूपीआई के माध्यम से 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने एक फर्जी स्क्रीनशॉट भेजा, जिसमें उसकी निवेश राशि बढ़कर करीब 1.88 लाख रुपये दिखाई गई। रकम निकालने के लिए पहले रिटर्न चार्ज के नाम पर 56 हजार 691.50 रुपये और फिर जीएसटी के नाम पर 52 हजार 911 रुपये जमा करा लिए गए। इसके बावजूद ठगों ने अकाउंट चार्ज के नाम पर 57 हजार रुपये और मांगे। इसके बाद महिला को ठगी का पता चला और उसने पुलिस में शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed