फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seed stores accountant The 1.55 thousand robbed

बीज भंडार के मुनीम से 1.55 हजार लूटे

Sat, 14 Feb 2015 07:34 PM IST
ईसानगर
ईसानगर Updated Sat, 14 Feb 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
Seed stores accountant The 1.55 thousand robbed
थाना क्षेत्र में रंजीतगंज पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बीज भंडार के मुनीम को तमंचा दिखाकर रोक लिया और उससे 1.55 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित मुनीम ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

लखीमपुर शहर के पुरानी गल्ला मंडी में किसान बीज भंडार के नाम से पुरानी दुकान है। बीज भंडार से धौरहरा, सिसैया, मिहीपुरवा, ईसानगर आदि क्षेत्र के फुटकर दुकानदार जुड़े हुए हैं। बीज भंडार का मुनीम रियाजुद्दीन फुटकर दुकानदारों से बकाया पैसा वसूल कर लौट रहा था। सिसैया के पास स्थित रंजीतगंज पुल से उतरते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने घेर लिया। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने रियाजुद्दीन को तमंचा दिखाकर साइड में बाइक रुकवाई। इसके बाद बदमाशों ने थैला लूट लिया और तमंचा तहराते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना मिलने पर सिसैया के तमाम व्यापारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मुनीम ने ईसानगर पुलिस को 1.55 लाख रुपये लूटने की तहरीर दी है। वहीं एसओ ईसानगर आरपी यादव का कहना है कि लूट की जानकारी मिली है। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को जल्द पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed