फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sanctuary train crooks snatched the lady's hand bag

सेंक्चुरी ट्रेन में बदमाश ने छीना महिला का हैंड बैग

Fri, 02 Oct 2015 07:20 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Fri, 02 Oct 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
Sanctuary train crooks snatched the lady's hand bag
सेंक्चुरी एक्सप्रेस ट्रेन में एक बदमाश ने रजागंज स्टेशन के पास चेन पुलिंग की और फिर उसमें सवार एक महिला का हैंडबैग छीनकर कूद गया। महिला ने इसकी सूचना जीआरपी को तहरीर के जरिए दे दी है।
विज्ञापन

शहर  के मोहल्ला  काकूपुरियान निवासी पत्रकार एंव कवि ओम प्रकाश सुमन की पत्नी सुधा शुक्ला बृहस्पतिवार को लखनऊ  मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपनी मां को देखकर सेंक्चुरी ट्रेन से वापस आ रही थीं। ट्रेन रजागंज स्टेशन से आगे बढ़ी तो इसी दौरान दौरान वहां घूम रहे एक बदमाश ने चेन पुलिंग कर दी और फिर वह उसका हैंडबैग छीनकर नीचे कूद कर फरार हो गया। उसने शोर मचाया तो जीआरपी जवानों ने बदमाश की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। तहरीर जीआरपी को दे दी गई है और जीआरपी  चौकी इंचार्ज गोला राजकुमार सिंह तथा सिपाही राजेश कुमार सिंह ने पीड़िता के घर आकर जानकारी हासिल की। बताया जा रहा है कि बैग में आठ हजार रुपये, तमाम प्रपत्र और अन्य सामान था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed