{"_id":"42fa4ebd44518760fb7082cfabc6ddd4","slug":"rural-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण की गोली मारकर हत्या
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)
Updated Sat, 02 May 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुंअरपुर खुर्द गांव में देर शाम एक ग्रामीण को घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसके ही घर के सामने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। सरेशाम हुई घटना से सनसनी फैल गई। हमलावर गांव के ही बताए जा रहे हैं, जिनका मृतक के भाई से जमीन का विवाद चल रहा था।
कुंअरपुर खुर्द निवासी वीरेंद्र शनिवार देर शाम सात बजे के बाद पड़ोसी गांव नरायनपुरवा में एक तिलक समारोह से वापस अपने घर बाइक से आ रहा था। गांव के बाहर पहले से ही घात लगाकर बैठे लोगों ने वीरेंद्र को दौड़ा लिया। वीरेंद्र जान बचाने के लिए अपनी बाइक छोड़कर घर की ओर भागा, इस दौरान उसे भागता देख गांव के लोगों के अलावा वीरेंद्र के घर से उसके परिवार वाले भी झांकने लगे, इतनी देर में पीछे से पहुंचे हमलावरों ने वीरेंद्र के गले पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। वहीं कई और भी फायर वीरेंद्र पर किए। लोगों को जब तक कुछ समझ में आता हमलावर फरार हो गए। अपने ही घर के सामने ही कुछ देर तड़पकर वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। सरेशाम हुई वारदात से गांव में दहशत फैल गई। वारदात के पीछे गांव के ही श्याम बिहारी और वीरेंद्र्र के भाई इंद्र्रजीत के बीच चल रहे एक जमीन और करीब छह माह पहले बच्चों के बीच में हुए विवाद को वजह बताया जा रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही एसओ ब्रजराज यादव मय फोर्स गांव पहुंचे। एसओ ने बताया इस संबंध में छोटे लाल उसके भाई रामबिलास, श्यामबिहारी के अलावा गांव के ही दो अज्ञात लोगों समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।