{"_id":"6ab16fa663ac1a5a7e0a6859","slug":"dr-devendra-from-gonda-selected-for-the-post-of-registrar-gonda-news-c-100-1-slko1028-166488-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा के डॉ. देवेंद्र का कुलसचिव पद पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा के डॉ. देवेंद्र का कुलसचिव पद पर चयन
Mon, 21 Sep 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
डॉ. देवेंद्र
गोंडा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) प्रयागराज की ओर से प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कुलसचिव पद के लिए 17 और 18 सितंबर को आयोजित साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें गोंडा की आजाद नगर कॉलोनी निवासी डॉ. देवेंद्र का अनारक्षित श्रेणी में कुलसचिव पद पर चयन हुआ है। उनकी सफलता से परिवार के साथ जिले में भी खुशी का माहौल है।
डॉ. देवेंद्र लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के छात्र रहे हैं। उन्होंने स्नातकोत्तर की शिक्षा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शोध कार्य पूरा किया। उनकी पहली नियुक्ति यूपीपीएससी के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पद पर हुई थी। इसके बाद प्रतिनियुक्ति पर बिजनौर, सीतापुर और बलरामपुर के नगर पालिका परिषदों में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्य किया। वर्तमान में वह समग्र शिक्षा लखनऊ के राज्य परियोजना कार्यालय/महानिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय में विशेषज्ञ यूनिट प्रभारी (प्री प्राइमरी) के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ. देवेंद्र के पिता डॉ. परमानंद लाल श्रीवास्तव लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में इतिहास विषय के एसोसिएट प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हैं। बड़े भाई डॉ. दीपक इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। छोटे भाई आशीष श्रीवास्तव सीएमओ कार्यालय गोंडा में जिला कंसल्टेंट हैं। चयन पर जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक आरपी सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर राज्य कर विपिन शुक्ल, आपदा प्रबंधक अरुण सिंह, एसपी द्विवेदी, अमर पांडेय आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।