{"_id":"6ab16eae13cd9ff8cf07e32f","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-car-husband-critically-injured-etawah-news-c-216-1-etw1015-150029-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कार की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कार की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के पिपरौली गढ़िया गांव के पास रविवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में महिला की गोद में बैठा डेढ़ साल का बेटा भी उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बाइक सवार दो अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद भाई ने महिला का मोबाइल और पति की जेब में रखे 50 हजार रुपये गायब होने का आरोप लगाया है। पुलिस कार की तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र के सीमार गांव निवासी किशनु सिंह रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पत्नी प्रियंका उर्फ राधा (29) और तीन बच्चों के साथ बाइक से जालौन के जगम्मनपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। उन्हें सोमवार को होने वाले भाई की बेटी के छठी कार्यक्रम में शामिल होना था। प्रियंका के भाई अखिलेश ने बताया कि सहसों थाना क्षेत्र के पिपरौली गढ़िया गांव के पास सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रियंका की गोद में बैठा डेढ़ साल का बेटा विनायक उछलकर सड़क पर जा गिरा। बाइक सवार दो अन्य बेटे पिंकू और शिवांश को भी चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राजपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रियंका और किशनु की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रियंका की मौत हो गई।
हादसे के बाद तीनों बच्चों को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। अखिलेश ने बताया हादसे के बाद उनके पास प्रियंका के फोन से किसी ने सूचना दी थी। कुछ देर बाद फोन बंद हो गया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। कार की तलाश की जा रही है। महिला के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।