{"_id":"6ab1708cb8e33cb968045ca1","slug":"roadways-bus-runs-over-motorcyclists-one-killed-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-167210-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: रोडवेज बस ने रौंदे बाइक सवार, एक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: रोडवेज बस ने रौंदे बाइक सवार, एक की गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। जीटी रोड पर परतापुर के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक बस लेकर भाग गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार निवासी शिवजीत (32) सोमवार को साथी मिथुन के साथ बाइक से बेवर की तरफ जा रहे थे। दोनों भोगांव थाना क्षेत्र के गांव परतापुर के पास जीटी रोड पर पहुंवे। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शिवजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल मिथुन को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शिवजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।