फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Run overnight police operation Still got the loot

रात भर चला पुलिस अभियान  फिर भी हो गई शहर में लूट

Wed, 03 Aug 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 03 Aug 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Run overnight police operation Still got the loot
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
रिक्शा सवार युवक से बदमाशों ने नकदी-मोबाइल लूटे
विज्ञापन

बुधवार की सुबह चार बजे वारदात को दिया अंजाम

 डीआईजी के निर्देश पर पुलिस मंगलवार की रात को हाइवे पर अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग करती रही, वहीं शहर में बुधवार की अल सुबह चार बजे बेखौफ बदमाशों ने तमंचे के बल पर रिक्शा सवार एक युवक को लूट लिया। बदमाशों ने युवक के पास से चार हजार की नकदी और दो मोबाइल लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने युवक को तमंचे की बट मारकर घायल भी कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। 
मोहल्ला मेला मैदान निवासी आशुतोष तिवारी मंगलवार की रात मोहल्ला आफिसर कालोनी निवासी अपनी बुआ के घर रुका था। बुधवार की सुबह करीब पौने चार बजे रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकला, जहां ट्रेन से उसे पूरनपुर जाना था। रिक्शा से रेलवे स्टेशन के लिए चला, तो कंपनी बाग के पास घात लगाए दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया। इसके बाद दोनों बदमाश उसकी तलाशी लेकर लूटपाट करने लगे। युवक के पास से बदमाशों ने चार हजार की नकदी भरा पर्स और दो मोबाइल लूट लिए। युवक ने एटीएम कार्ड और जरूरी कागजात मांगे, तो एक बदमाश ने तमंचे की बट से उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश जीजीआईसी रोड पर फरार हो गए। घायल युवक रिक्शे से कोतवाली पहुंचा और घटना की सूचना दी। साथ ही पीड़ित ने रिक्शा चालक पर शक जाहिर करते हुए बदमाशों से मिले होने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने रिक्शा चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

शहर कोतवाल एसपी उपाध्याय का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed