फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rosewood recovered

शीशम की लकड़ी बरामद

Thu, 28 Jan 2016 07:42 PM IST
खजुरिया/संपूर्णानगर।
खजुरिया/संपूर्णानगर। Updated Thu, 28 Jan 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
Rosewood recovered
उत्तर खीरी वन प्रभाग के संपूर्णानगर रेंज की वन चौकी टिल्ला नंबर चार और  टाटरगंज क्षेत्र के जंगल से लकड़कट्टों द्वारा अवैध रूप से  लाखों रुपये  कीमत की शीशम की लकड़ी  ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भरकर नेपाल ले जाते  समय पुलिस  ने पकड़ ली। इसमें  पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर मुकदमा भी दर्ज किया है।  
विज्ञापन

लकड़कट्टे  संपूर्णानगर रेंज की वन चौकी टिल्ला नंबर 4 और टाटरगंज  आरक्षित वन क्षेत्र से कीमती शीशम के पेड़ों का अवैध कटान कर ट्रैक्टर  से  नेपाल ले जाने का प्रयास कर रहे थे कि सूचना पर पुलिस चौकी  कंबोजनगर के  सिपाही नागेंद्र सिंह व मोहन सिंह ने घेराबंदी कर उसे अपने  कब्जे में ले लिया।  इसमें शीशम के 27 बोटे मिले।  पुलिस ने ट्रैक्टर  चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान वन दरोगा विक्रम सिंह और वनरक्षक  मोहम्मद लतीफ भी मौके पर पंहुच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और वनविभाग के लोग ले देकर मामला निपटाने का प्रयास करने लगे, तभी किसी मुखवीर ने वन चीफ  लखनऊ एवं एसपी पीलीभीत को सूचना दे दी। जिससे  महकमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर उत्तर खीरी के एसडीओ अशोक कुमार, संपूर्णानगर रेंजर राकेश  चतुर्वेदी हजारा थाने पहुंच गए और पुलिस से विचार विमर्श कर राघवपुरी निवासी दयाल सिंह  के खिलाफ  सात बोटे लकड़ी चोरी और वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर ट्रैक्टर सीज कर दिया। उधर आरोपी के भाई और गन्ना सोसायटी संपूर्णानगर के डायरेक्टर बेअंत  सिंह का आरोप है की यह लकड़ी रेंजर ने कीमत देकर उनकी रजामंदी से कटवाई  थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed