फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rogues four homes Ransacked

बदमाशों ने चार घरों में लूटपाट की

Thu, 10 Sep 2015 10:32 PM IST
अमीरनगर
अमीरनगर Updated Thu, 10 Sep 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Rogues four homes Ransacked
चौकी क्षेत्र के गांव मगदापुर में बुधवार की रात बदमाशों ने चार घरों में धावा बोलकर परिवार वालों को बंधक बनाकर एक लाइसेंसी बंदूक समेत जेवर उठा ले गए। पुलिस का दावा है कि बंदूक गन्ने के खेत के पास रास्ते में पड़ी मिल गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव मगदापुर निवासी राजाराम चौकीदार मकान के बाहर सो रहा था। बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखी लाइसेंसी बंदूक, सोने के जेवर लूट ले गए। राजाराम की पत्नी गुड्डी देवी पुत्र सुधीर, अखिलेश, वेदपाल, कमलेश पुत्री अनीता, सोनम के साथ दूसरे मकान में सो रहे थे। राजाराम के यहां घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने गंगाराम के मकान पर धावा बोलकर गंगाराम को बंधक बना कर लूटने का प्रयास किया। इसी दौरान संजू देवी की आंख खुली तो बदमाशों को देखकर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाशों ने उसके सिर पर हमला कर घायल कर दिया और कानों से कुंडल नोच लिए। इसी दौरान पुत्री ज्योति ने शोर मचाया तो उसको भी बदमाशों ने पीटा। बदमाशों ने बहोरी के मकान में भी लूट का प्रयास किया, लेकिन कुछ ले नहीं जा सके। इसके बाद इंद्रपाल के मकान पर भी धाबा बोला। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर गांव के लोग जाग गए तो ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों से घिरता देख बदमाश हवाई फायर करते हुए निकल गए।
विज्ञापन

उधर बस्तौली गांव में रोड के किनारे सो रहे रामसेवक को बदमाशों ने पीट दिया। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी कल्लू सिंह, कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही पुलिस फोर्स के साथ रात में ही घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बदमाश गन्ने के खेत में छिपे हैं। पुलिस और मगदापुर बस्तौली के तमाम ग्रामीण सुबह तक गन्ने के खेत की घेराबंदी किए रहे लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बंदूक गन्ने के खेत के रास्ते में पड़ी मिली थी जिसे पुलिस ने बंदूक मालिक के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed