फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road Hadsaon two People killed

अलग-अलग हादसे में दो लोगों की जान गई

Thu, 03 Sep 2015 11:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 03 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Road Hadsaon two People killed
खीरी थाना क्षेत्र और रामापुर चौकी क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गोला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मीनगर और दूसरा सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के निवासी थे। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी 45 वर्षीय शत्रोहन लाल बुधवार की शाम को पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में रसौरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर गिर गया, जबकि चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घायल को रास्ते में पड़ा देख सूचना पुलिस और उसके परिवार वालों को दी। परिवार वाले शत्रोहन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा हादसा गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी 55 वर्षीय रविशंकर शुक्ला के साथ हुआ। वह नकहा स्थित एक क्रेशर पर काम करते थे। वह मंगलवार की शाम को लखीमपुर से नकहा लौट रहे थे। रास्ते में नकहा के पास वह एक बच्चे को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद बुधवार की रात परिवार वाले घायल रविशंकर को जिला अस्पताल में एडमिट कराने आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed