फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road bike accident Four youths injured rider

सड़क दुर्घटना में बाइक  सवार चार युवक जख्मी

Sun, 08 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर। 
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर।  Updated Sun, 08 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Road bike accident Four youths injured rider
accident - फोटो : graphic
रेहुआ पिकेट के पास मैजिक और बाइक में हुई आमने-सामने की टक्कर
विज्ञापन

दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर रेहुआ पिकेट के पास मैजिक और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

लखीमपुर की ओर से आ रही बाइक पर सवार होकर बसढ़िया निवासी 28 वर्षीय प्रमोद कुमार, 25 वर्षीय मनोज कुमार और दो अन्य उनके साथी चौराहे की ओर आ रहे थे। अचानक पुलिस पिकेट के पास सामने से आ रही मैजिक और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार प्रमोद और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य साथियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को खमरिया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक मैजिक समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed