{"_id":"355acdbc46ed346a84da8b4f6d5e3eee","slug":"rnjisn-accused-of-burning-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन घर जलाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन घर जलाने का आरोप
निघासन-ढखेरवा
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढखेरवा चौकी क्षेत्र के गांव लखाही में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। आग से घर में रखी 10 हजार की नकदी संग हजारों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। पीड़ित व्यक्ति ने रंजिशन घर जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देने चौकी गया। आरोप है कि दबंग उसका पीछा करते हुए चौकी तक आए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव लखाही निवासी सगीर अहमद ने बताया कि किसी बात को लेकर उसका गांव के ही एक व्यक्ति से रंजिश चल रही है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह उसने उसके घर में आग लगा दी। आग लगाते हुए उसने देख लिया। आरोप है कि जब सगीर अहमद शिकायत करने के लिए ढखेरवा चौकी जा रहा था तो दबंग उसकी पिटाई करने के लिए उसे चौकी तक दौड़ाते हुए लेकर गए थे। उधर कुछ ग्रामीणों ने सार्ट सर्किट से घर जलने की बात कही है। चौकी इंचार्ज धमेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चौकी तक दौड़ाने वाली बात गलत है।