फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RN returned home after 11 days

11 दिन बाद घर लौटा रामनिवास

Tue, 16 Jun 2015 06:41 PM IST
सिंगाही
सिंगाही Updated Tue, 16 Jun 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
गांव मनमदपुर से अगवा हुआ दूधिया रामनिवास 11 दिन बाद घर लौट आया है। पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार भी किया है। अपहरणकर्ता रामनिवास को भूखा-प्यासा रखते थे। 11 दिनों में उसे सिर्फ 11 रोटियां खिलाईं गईं। अपहरणकर्ताओं ने रामनिवास को अमानवीय यातनाएं भी दीं, यही वजह है कि उसे बांए कान से सुनाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

गांव मनमदपुर निवासी रामनिवास पांच जून को साइकिल से बेलरायां दूध देने था। बेलरायां से कुछ दूरी पर उसे दो बाइक सवार लोगों ने अगवा कर लिया। उसके बाद उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर जंगल में ले गए। वहां ले जाकर उसके कानों में रूई ठूंस दी। उसकी पिटाई भी की, जिससे उसे बाएं कान से सुनाई नहीं दे रहा है। रामनिवास ने बताया कि उससे मोबाइल भी ले लिया गया। उसके मोबाइल से ही उसके घर पर फोन कर 10 लाख की फिरौती मांगी गई।
विज्ञापन

एसओ जेपी यादव ने बताया कि एसओ ईशानगर आरके यादव और अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही बदमाशों ने एसओ के नंबर पर फोन किया कि रामनिवास को पलिया से आने वाली ट्रेन पर बैठा दिया गया है। वह बेलरायां पहुंच जाएगा। एसओ ने सिपाही रवि पाठक को बेलरायां भेजा। वहां पर रामनिवास स्टेशन के बाहर मिल गया। पुलिस उसे लेकर थाने आई। उसके बाद उसे परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। एसओ जेपी यादव के अनुसार एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही अन्य अपहरणकर्ताओं को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो फुटेज खोलेंगी राज
दुधवा टागर रिजर्व में लगे सीसी टीवी रामनिवास अपहरणकांड का राज खोलेंगे। एसओ ने बताया कि जंगल में आने-जाने वाले लोगों की तस्वीर कैमरे में कैद होती है, जिससे अगवा करने वाले लोगों का पर्दाफाश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed