{"_id":"5853fb944f1c1b686f64cc4c","slug":"rhino-camp-in-search-of-the-forest-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंडे की तलाश में वन विभाग ने डेरा डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंडे की तलाश में वन विभाग ने डेरा डाला
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन।
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
गैंडा
- फोटो : अमर उजाला
शारदा नहर के किनारे खेतों में दिखे गैंडा के पगमार्क
खीरी थाना क्षेत्र के गांवों में लगातार तीसरे दिन गैंडा देखे जाने से लोगों में दहशत बनी हुई है। शुक्रवार को गैंडे की लोकेशन सैलगांव के खेतों में ट्रेस की गई। वन विभाग लगातार गैंडे के गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। डीएफओ अखिलेश पांडे के मुताबिक गैंडा शारदा पोषक नहर के किनारे-किनारे नदी की ओर बढ़ रहा है। तीसरे दिन वनकर्मी शारदा नहर के किनारे सैलगांव में गैंडा तलाशने को डेरा डाले हुए हैं।
मालूम हो कि मंगलवार को लहरपुर की ओर से गैंडा आने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली थी तब से वन विभाग की टीम गैंडे को तलाश रही है। गैंडा सीतापुर सीमा के 26 नंबर शारदा पुल से होता हुआ खीरी थाने के पहाड़ापुर पहुंचा। गैंडा 15 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद गुरुवार को शारदा नदी के पास सिरैचा गांव में देखा गया। वन दरोगा रवि सचान अपनी टीम के साथ सारी रात सिरैंचा गांव में डेरा डाले रहे लेकिन गैंडा नजरों से ओझल रहा।
गैंडे ने अब तक किसी को कोई नुकसान नही पहुंचाया है शुक्रवार को डीएफओ साउथ अखिलेश पांडे ने बताया कि गैंडे के पगमार्क के सहारे लगातार तलाशा जा रहा है। शुक्रवार को सैलगांव के लोगों ने शारदा नहर के किनारे गैंडा देखे जाने की पुष्टि की है। गैंडे को तलाशने में वन विभाग के पीडी यादव, नागेंद्र पाल, अजय भर्गव सहित कई वन कर्मी लगे हुए हैं।