फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Reflex truck full of bovine animals, 34 animals dead

गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पलटा, 34 पशु मरे

Sun, 04 Dec 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ओयल।
अमर उजाला ब्यूरो ओयल। Updated Sun, 04 Dec 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Reflex truck full of bovine animals, 34 animals dead
animals - फोटो : amar ujala
सीतापुर से लखीमपुर की ओर आ रहा था ट्रक
विज्ञापन

एएसपी, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा 
विहिप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

सीतापुर की ओर से आ रहा गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक गांव चिमनी के पास पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार 34 पशुओं की मौत हो गई, जबकि 17 पशु जीवित मिले। सूचना पर एएसपी, एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया और जीवित पशुओं को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। उधर मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया, जिन्हें पुलिस ने बमुश्किल समझा बुझाकर शांत किया। 
रविवार को तड़के एक ट्रक गोवंशीय पशुओं को भरकर लखीमपुर की ओर जा रहा था। खीरी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी ओयल क्षेत्र के गांव चिमनी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक पलटने के बाद गिरे पशुओं को देखकर मौके पर कई लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर खीरी एसओ जावेद अख्तर, सीओ सिटी एमपी सिंह मौके पर पहुंच गए और ट्रक में फंसे पशुओं को बाहर निकलवाया। बड़ी संख्या में पशुओं के मरने की सूचना पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम सदर सैमुअल पाल भी मौके पर पहुंच गए। उधर विहिप के जिला मंत्री बृजेश पांडेय कई कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। अधिकारियों ने बमुश्किल उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। एएसपी ने बताया कि 51 पशु बरामद हुए हैं, जिनमें से 34 पशु मृत थे। 17 जीवित पशुओं को ग्रामीणों के सुपुर्द कर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन


गैंगस्टर और रासुका लगाने की मांग
लखीमपुर खीरी। विहिप की एक बैठक जिला महामंत्री बृजेश पांडेय के आवास पर हुई। बैठक में आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका लगाए जाने की मांग पुलिस से की गई। मांग पूरी न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में आचार्य संजय सिंह, अनुज तिवारी, धारा सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed