{"_id":"f83aef2a6e4694d118d0eb6bbd69eac2","slug":"rape-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुराचार, कोतवाली घेरी तब दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका से दुराचार, कोतवाली घेरी तब दर्ज हुई रिपोर्ट
गोलागोकर्णनाथ।
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में बालिका को अगवा कर दुराचार किया गया। परिवार वाले कोतवाली गए तो पुलिस ने टालमटोली की, जिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों के हंगामे और घेराव को देखकर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
नगर निवासी आठ वर्षीय बालिका गुरुवार की रात आठ बजे घर से कुछ दूर शौच के लिए गई थी। परिवार वालों का आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उसे उठा लिया और रात में उससे एक व्यक्ति ने दुराचार कर उसे रेलवे पटरी के किनारे बेहोशी की अवस्था में डाल दिया।
होश आने पर बालिका ने घर पहुंचकर परिवार वालों को पूरी बात बताई। परिवार के लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस टाल मटोल करने लगी। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वह हंगामा करने लगे। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, तब लोग शांत हुए। इस बाबत कोतवाल एके उपाध्याय ने बताया कि दुराचार का आरोप मेडिकल परीक्षण और जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
देर रात एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं हुई है, उधर महिला थाने पर बालिका के परिवारों ने हंगामा किया।