{"_id":"c64e5f5dc5d7f8c1051d69e61e0d80c0","slug":"rangdari-mangnai-walai-dharai-gai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने वाले धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगने वाले धरे गए
सिंगाही।
Updated Fri, 20 Feb 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मोतीपुर में एक कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
एसओ जेपी यादव ने बताया कि गांव मोतीपुर निवासी सरदार परमजीत सिंह की कपड़े की दुकान है। 15 फरवरी की शाम को चार बजे फोन आया कि यदि अपने परिवार को सही ढंग से देखना चाहते हो तो 20- 25 लाख की व्यवस्था करके रुपये दे देना अन्यथा परिवार वालों के साथ कुछ भी हो सकता है मैं बग्गा बोल रहा हूं। फोन कटने के बाद परमजीत के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। एसओ जेपी यादव ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस के जरिए गांव मोतीपुर निवासी मंगू को पकड़ा गया तो उसने अपना नाम मंगलू उर्फ नंगू बताया। उसने यह भी बताया कि उसने बग्गा बनकर फोन किया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़ा बरसोला निवासी सत्यप्रकाश को भी हिरासत में लेकर चालान भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मंगलू व्यापारी को कॉल करने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर देता था। पकड़े गए आरोपियों ने फोन कर फिरौती मांगने की बात को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल और सिम बरामद करने का दावा किया है।
एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा
निघासन। रंगदारी मांगने के मामलों से नाराज व्यापारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष एके चौबिया, दामोदर प्रसाद वर्मा, आफताब साहिल, नरेंद्र सिंह भदौरिया, मोनू दीक्षित, मुजम्मिल, मनोज श्रीवास्तव, हरिशंकर शर्मा, रामकिशोर मौर्य, जगन्नाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।